फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेलों से चल रहा नशा तस्करी का नेटवर्क, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद एक्शन में सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब की कई जेलों में कई अधिकारी खुद ही नशा व मोबाइल जेल के भीतर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा कर रहे
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब की जेलों में तस्कर महफूज हैं और वहां पर बैठकर अपना नेटवर्क बेखौफ होकर चला रहे हैं। लिहाजा, पंजाब सरकार ने जेलों में फोन व ड्रग पहुंचने के मामले में कई जेल अधिकारियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सस्पेंड किया है। पंजाब के गृह मंत्रालय जेलों में चल रहे नेटवर्क पर पूरी रिपोर्ट बनवाई तो पता चला कि जेलों के कई अधिकारी खुद ही नशा व मोबाइल जेल के भीतर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा कर रहे थे।
इसकी एवज में मोटा पैसा वसूल किया जा रहा है। हाल ही में पिछले दिनों रूपनगर की जिला जेल से चल रहे नशे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद सरकार के कान खड़े हो गए थे। इस मामले में दो कैदियों सहित एक हवलदार, एक सहायक थानेदार और एक हवालाती को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद जिला जेल में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह पीएपी जालंधर को काबू किया गया और उससे 101 ग्राम चरस, 154 नशे के कैप्सूल, 80 नशीली गोलियां और छह तंबाकू के पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन

पंजाब की संगरूर जेल से नशा तस्करी के पुख्ता इनपुट मिले थे। पुलिस ने जेल में बैठे सरगना और उसके साथियों को पकड़ा। अमृतसर से पकड़े गए आरोपी से 4 किलो चिट्टा, 5 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए, जिसके तार जेल में जुड़े हुए थे। जेल में बंद गुरविंदर और लवजीत से 50 ग्राम अफीम मिली थी। सिकंदर, परगट, सुल्तान, अमन, अजय और हरप्रीत से 6 टच स्क्रीन मोबाइल, 4 स्मार्ट वॉच, 3 की पैड मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद हुए थे। पूछताछ में पता चला कि ये सभी नशे का धंधा करते हैं।
विज्ञापन

कैदियों को विशेष सुविधाएं
सूत्रों के मुताबिक कई जेलों से ड्रग्स की आपूर्ति, मोबाइल फोन की तस्करी, कैदियों को विशेष सुविधाएं देने और रिश्वतखोरी जैसे मामलों की रिपोर्ट सरकार को लगातार मिल रही थी। हाल ही में कुछ जेलों में की गई जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद सस्पेंड करने का यह फैसला लिया गया। अमृतसर की सेंट्रल जेल में नशा तस्करी को रोकने के लिए अभियान के दौरान 75 मोबाइल बरामद किए गए। इनमें कई मोबाइल के जरिये पंजाब में तस्करी का कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें