फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी के पायजामे के नेफे से मिलीं नशीली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने विचाराधीन कैदी के नए पाजामा के नेफे से 36 नशीली गोलियां बरामद की हैं। कैदी को उसका रिश्तेदार नया कुर्ता-पाजामा देकर गया था। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरी सिंह की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विचाराधीन कैदी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ गहरी तहसील गुरुहरसहाए सेंट्रल जेल में बंद है। गुरप्रीत का रिश्तेदार बलजीत सिंह वासी गांव कड़मा थाना ममदोट नया कुर्ता-पाजामा देकर गया था। ड्यूटी पर तैनात जेल मुलाजिम प्रिंस कुमार और हरबंस सिंह ने नए कपड़ों की तलाशी ली। इस पर पाजामा के नेफे से 36 नशीली गोलियां मिलीं। एएसआई सुखचैन सिंह के मुताबिक विचाराधीन कैदी गुरप्रीत सिंह और उसके रिश्तेदार बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बलजीत सिंह को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें