जालंधर। डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार खुराना को मद्रास यूनिवर्सिटी चेन्नई ने बोर्ड ऑफ एग्जामिनर्स का मेंबर नियुक्त किया है। उनको यह जिम्मेदारी इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में उनका कार्य, प्रतिभाशाली सामर्थ्य, समाज के प्रति वचनबद्धता और सराहनीय कार्यों के लिए दी गई है। डॉ. खुराना अब पीएचडी थीसिस का मूल्यांकन करेंगे। बता दें कि डॉ. खुराना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में 101 रिसर्च पेपर प्रस्तुत कर चुके हैं। डॉ. खुराना नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस की सेलेक्शन बोर्ड के मेंबर और कई यूनिवर्सिटी के सुपरवाइजर है। उन्हें बेस्ट सिटीजन ऑफ इंडिया पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। डीएवी कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा ने कहा कि डॉ. खुराना की उपलब्धि एक मिसाल है।