फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में डॉक्टरों ने किया ओपीडी का बायकाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। सरकार व डॉक्टरों के बीच चल रहा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण डॉक्टर इस हड़ताल को खत्म करने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ सरकारी डाक्टरों का संघर्ष जारी है। इस कारण डॉक्टरों ने मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी भी बंद रखी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं, डाक्टरों ने 23 जुलाई तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा भी कर दी है। इस हड़ताल के कारण मरीज अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भटकते रहे, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उन्हें चेक नहीं किया।
विज्ञापन

इस बारे में एसोसिएशन के प्रधान डॉ. प्रदीप शर्मा का कहना है कि डाक्टरों ने एनपीए बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसमें 5 प्रतिशत की कटौती कर दी है। उन्होंने कहा कि इस कारण ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी बंद रखी गई है। इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने पहले की तरह धरना प्रदर्शन वाली जगह पर भी ओपीडी नहीं की और मरीज चेक नहीं किए। उन्होंने कहा कि अगली रणनीति के तहत 23 जुलाई को डॉक्टर चंडीगढ़ में सीएमओ का घेराव करेंगे। इसके बाद अगली रणनीति पीसीएमएस डॉक्टर एसोसिएशन की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें