फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी का थाना सदर के सामने धरना

Mon, 27 Jun 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव गोनियाना के पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता राजेश कुमार नीटा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को थाना सदर के सामने धरना लगाया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बार-बार कहने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही, जबकि उनकी ओर से आरोपियों के नाम तक दे दिए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि कुछ नेता गांव में अच्छा काम होना पसंद नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा साहिब के बाबा ने भी युवकों को नशे से बचाने के साथ गांव में अच्छे काम किए थे। इनमें राजेश कुमार नीटा ने उनका भरपूर सहयोग दिया था, लेकिन गांव के अकाली नेताओं को यह पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने नीटा पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस असली आरोपियों को पकड़ने के बजाए इस केस को उलझा रही है। कांग्रेस नेताओं ने समूह वर्करों को एकजुट होने की अपील की है। डीएसपी हरमीक सिंह दयोल ने धरनाकारियों से ज्ञापन लेने के बाद उन्हें विश्वास दिलाया कि वह दो-तीन दिनों में इस मामले का समाधान कर देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान विधायक करण कौर बराड़, लोकसभा हलका फिरोजपुर के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह भीना, विधानसभा हलका अध्यक्ष प्रभजोत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भिंदर शर्मा, जाट महासभा के नरिंदर पोपा, शरणजीत सिंह संधू, सुरेंद्र सेतिया मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें