गढ़शंकर। गढ़शंकर नगर काउंसिल ने ऑनलाइन फाइल अपलोड करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर शहर के आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक की। बैठक अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ की अगुवाई में हुई।
बैठक में ईओ मदन सिंह और एटीपी चरणजीत सिंह ने समस्याओं पर चर्चा की। एटीपी चरणजीत सिंह ने दस्तावेज की सही स्कैनिंग और ऑनलाइन अपलोडिंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस्तावेज स्पष्ट न होने पर फाइलों के निपटारे में देरी होती है। आर्किटेक्ट्स ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। ईओ मदन सिंह ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान बताया। उन्होंने लंबित फाइलों का बैकलॉग जल्द खत्म करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ ने आर्किटेक्ट्स और नगर काउंसिल के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से फाइलों का निपटारा तेजी से हो सकेगा।