फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दिव्यांग महिला व हार्ट का मरीज लिफ्ट में फंसे, प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2025 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन सुखविंदर सिंह व एससी धवन के दफ्तर में लगाया ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। जालंधर नगर निगम कार्यालय में लिफ्ट की खराबी की समस्या एक बार फिर सामने आई, जब एक लिफ्ट में फंसे दिव्यांग महिला और हार्ट मरीज कर्मचारी को करीब 15-20 मिनट तक बाहर नहीं निकाला जा सका।
इस घटना के बाद निगम कर्मचारियों में भारी गुस्सा फैल गया और उन्होंने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक्सईएन और अन्य अधिकारियों के कमरों में ताला जड़ दिया। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम दफ्तर की लिफ्टें पिछले तीन-चार महीनों से खराब पड़ी हैं, और कई बार अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। गुस्साए कर्मचारियों ने एक्सईएन सुखविंदर सिंह समेत दो अन्य अधिकारियों के कमरे में ताला जड़ दिया और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस घटना के दौरान, दिव्यांग महिला और हार्ट मरीज कर्मचारी लिफ्ट के जरिये चौथी मंजिल पर जा रहे थे, जब अचानक लिफ्ट बंद हो गई और दोनों कर्मचारी उसमें फंस गए। काफी देर बाद दोनों को बाहर निकाला गया। कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि यदि इस दौरान किसी को गंभीर चोट या कोई हादसा हो जाता, तो इसका जिम्मेदार कौन होता। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लिफ्ट की मरम्मत नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के कमिशनर संदीप ऋषि ने कहा कि कर्मचारियों ने उनके ध्यान में यह मामला लाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगर निगम के एक्सईएन से बात करके लिफ्ट की समस्या को जल्द हल करने के लिए कहा है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि लिफ्ट की इस समस्या को जल्द ही हल कर दिया जााएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें