फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलवाले इलेवन का ट्राफी पर कब्जा, मोहन सिंह बिल्ला मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजी इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। मोहन सिंह बिल्ला मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसबीआई एस क्रिकेट अकादमी की ओर से एबी कॉलेज के मैदान में सोमवार को खेला गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच शाह जी इलेवन और दिलवाले इलेवन के बीच खेला गया। इसमें दिलवाले इलेवन ने शाह जी इलेवन को 50 रन से हरा दिया और ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

दिलवाले इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी शाह जी इलेवन 13 ओवर में मात्र 100 रन ही बना पाई और 50 रन के अंतर से हार गई। दिलवाले इलेवन की टीम के खिलाड़ी राजीव को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। राजीव ने चार ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे और चार मैचों में 13 विकेट लिए थे। पांडे इलेवन के गंधर्व को बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया। गंधर्व ने तीन पारी खेलकर 152 रन बनाए थे। वहीं, फाइनल मैच में दिलवाले इलेवन के जीतू ने सबसे अधिक 55 रन बनाए।
फाइनल मैच के समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक अमित विज के भाई एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष विज, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता और उप चेयरमैन नरेश अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने विजेता टीम और रनरअप टीम को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। आशीष विज ने बताया कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन का जल्द गठन किया जाएगा। इसे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के साथ जोड़ा जाएगा। ताकि, क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल सकें। इस अवसर पर एलआर सोढी, वेद प्रकाश, मनिंदर सिंह बोबी, रूप लाल पठानिया, राकेश वडैहरा, विवेक और अमरजीत साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें