जिला बरनाला के गांव चीमा में अपनी मांगों को लेकर ईटीटी अध्यापकों का संघर्ष वीरवार को 18वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अध्यापक ठंड में पानी की टंकी पर डटे रहे।
अध्यापक यूनियन अपनी मांगों को लेकर समर्थन जुटाने के लिए गांव में जाकर रोष मार्च निकाल रहे हैं। वीरवार को अध्यापकों ने गांव कैरे में गांव वासियों से सहयोग की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पानी की टंकी पर बैठे अवतार सिंह फरीदकोट, कर्मजीत कौर धनेर और बलवीर कौर ठंड लगने से बीमार हो गए।
लेकिन कांता रानी जखेपल, कर्मजीत कौर, शरणजीत कौर, संदीप कौर, सबरजीत कौर, राम सिंह मोगा ने पानी की टंकी पर चढ़ कर रोष जताया। इस बीच राम सिंह मोगा तबीयत खराब होने के कारण टंकी से उतर गए। प्रदर्शन में दो दिन से बीमार बलवीर कौर ने भी हिस्सा लिया।
एक्शन कमेटी के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार आज तक अपने वादों से मुकरती आई है।
उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि यदि आठ जनवरी तक अध्यापकों को बेहाल न किया गया, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। टेक्निकल सर्विस यूनियन के गुरदेव सिंह मांगेवाल, बलवंत सिंह बरनाला, ग्रामीण मजदूर यूनियन के अजैब सिंह फलेवाल, भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के बलवंत सिंह, जगदीश सिंह नाईवाला, अमरजीत सिंह, मलकीत सिंह, नेता भारतीय किसान यूनियन डकौंदा मोहन सिंह रूडेके, नौजवान सभा के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी, डीटीएफ नेता गुरचरन सिंह भोतना, जगतार सिंह पत्ती जीटीयू, मलकीत सिंह, हाकिम सिंह पंच, बिंदर सिंह नाईवाला, नारायन दत्त, इनकलाबी केंद्र राम सिंह ठीकरीवाल, गुरमेल सिंह किसान यूनियन एकता उगाहूँ, अमरजीत सिंह फौजी, जगतार सिंह थिंद, बलवंत सिंह ईकाई अध्यक्ष और दर्शन सिंह चीमा ने अध्यापकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि गांव में से ईटीटी अध्यापकों के संघर्ष को बहुत समर्थन मिल रहा है।
नेताओं ने कहा कि संघर्ष में सहयोग देने के साथ साथ आटा, दाल, चाय, चीनी, घी आदि सामग्री लोग उन्हें दे रहे है। प्रदर्शन में ईटीटी संघर्ष कमेटी को एकम सिंह ठीकरीवाल और अवतार सिंह ने राशन देकर सहयोग किया। सुरजीत सिंह गरेवाल ने जिला लुधियाना संघर्ष के सहयोग में नगद राशि दी। इस मौके पर कमेटी के नेता मक्खन सिंह तोलावाल, गुरजीत सिंह उगोके, गगन अबोहर और वीरपाल कौर सिधाना ने गांव वासियों का आभार जताया।