वार्ड नंबर 40 और 41 के अधीन पड़ती बस्ती बावा खेल नहर से गुलाब देवी रोड को जाती नहरी सड़क के कई सालों से टूटी होने से भड़के मोहल्ला निवासियों और दुकानदारों ने धरना लगा दिया। इस सड़क के खस्ताहाल होने की वजह से राहगीरों, मोहल्ला निवासियों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर मोहल्ला निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता राजकुमार सेतिया, महिला नेता निर्दोष गौरी व बलबीर कौर ने कहा कि बीते कई सालों से सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश से सड़क कीचड़ का रूप ले लेती है, जिस वजह से वहां से निकलना मुश्किल हो जाता हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार इलाका पार्षद को समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्ला निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू न हुआ तो वे निगम कार्यालय व क्षेत्र के विधायक के घर के बाहर रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आशा रानी, महेश सैनी, केवल किशोर, जोगिंदर कौर, तिलक राज और महेश मौजूद थे।