फरीदकोट के टिल्ला बाबा फरीद में नमन करने पहुंचे डीजीपी को जानकारी देते सेवादार महीपइंद्र सिंह सेखों।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य भर में नशा विरोधी दौरे पर चल रहे डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने फरीदकोट के भी विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां के ऐतिहासिक टिल्ला बाबा फरीद में जाकर माथा भी टेका।
इस मौके पर बाबा फरीद धार्मिक संस्थाओं के सेवादार एडवोकेट महीपइंद्र सेखों ने डीजीपी का स्वागत किया और उन्हें टिल्ला साहिब के एतिहासिक व धार्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने राज्य पुलिस विभाग की ओर से नशों के खिलाफ उच्च स्तर पर चलाई जा रही मुहिम की भी सराहना की और इस संबंध में जिले के लोगों को जागरुक करने का योगदान देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपा भेंट कर डीजीपी को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डीआईजी फिरोजपुर रेंज यूरेंद्र सिंह हेयर, एसएसपी सुखविंदर सिंह मान, डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़, कमेटी सदस्य रणजीत सिंह वैहणीवाल, परमजीत सिंह सेखों, कुलइंद्र सिंह सेखों, केएस मोंगिया, चरणजीत सिंह आदि भी हाजिर हुए।