फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550वां प्रकाश पर्व: सुल्तानपुर लोधी का एरिया 15 सेक्टर और 22 पोस्टों में बंटा

विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर सिविल व पुलिस अफसरों की संयुक्त बै? - फोटो : KAPURTHALA
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर हो रहे समागमों को सफल बनाने और श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों ने व्यापक खाका खींचा है। आईजी नौनिहाल सिंह, आईजी जसविंदर सिंह और डीसी कपूरथला डीपीएस खरबंदा की अध्यक्षता वाली मीटिंग के दौरान सभी विभागों को नौ अक्तूबर तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के बारे में ‘प्रकाश पर्व 550वां’ मोबाइल ऐप पर सूचना मुहैया करवाने के आदेश दिए गए। 15 सेक्टरों में तैनात की जाने वाली टीमों की हाजिरी और तालमेल के लिए 10 अक्तूबर को पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कपूरथला में वेरिफिकेशन होगी।
विज्ञापन

आईजी नौनिहाल सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास स्मार्ट फोन होने चाहिए और बेहतर तालमेल के लिए उनके मोबाइल नंबरों को जीपीएस सर्व से लिंक किया जाएगा। डीसी ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी और इसके आसपास के क्षेत्रों को 15 सेक्टरों और 22 पोस्टों में बांटा गया है, जिसमें 13 मुख्य विभाग सेहत, पुलिस, फायर कंट्रोल, वाटर सप्लाई व सेनिटेशन, स्थानीय निकाय, राजस्व, एनडीआरएफ, सेक्टर अफसर और स्पोर्टिंग स्टाफ शामिल है।
मीटिंग में यह भी फैसला किया गया कि पंजाब पुलिस के खेल विंग में से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब और सुल्तानपुर लोधी सड़क बरास्ता आरसीएफ से पवित्र बेईं पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए 150 तैराक/गोताखोर लगाए जाएं। 550वें प्रकाश पर्व से संबंधित समागमों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिविल सर्जन को एयरफोर्स की सहायता से एयर एंबुलेंस तैनात करने संबंधित तजवीज को तैयार रखने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहनों की पार्किंग वाले सभी स्थानों, 3 टेंट सिटी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर 44 एंबुलेंस भी लगाई जाएंगी। बाइक एंबुलेंस के मोबाइल नंबर भी मुहैया करवाए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति इन पर संपर्क कर सकें। वीवीआईपीज, शहर निवासियों, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों, लंगर सेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों को अलग से पास जारी किए जाएंगे। डीसी ने नगर काउंसिल की ओर से शहर में असुरक्षित घोषित तीन-तीन इमारतों को सील करने की भी हिदायत की। इस मौके पर एआईजी इंद्रबीर सिंह, एसएसपी सतिंदर सिंह, एडीसी राहुल चाबा, नवनीत कौर बल, एसपी तेजबीर सिंह और एनडीआरएफ और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें