फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम 18 फरवरी को आएंगे जालंधर

Thu, 11 Feb 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल अगले हफ्ते 18 फरवरी को जालंधर आएंगे। वे शहर के विकास कार्यों को लेकर सभी हलकों के विधायकों से मीटिंग करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीटिंग जालंधर में कहां पर होगी, यह अभी तय नहीं किया गया, लेकिन बैठक के लिए तैयारियों शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान डिप्टी सीएम जालंधर में हो रहे और होने वाले विकास कार्यों को लेकर बातचीत करेंगे। डिप्टी सीएम खासतौर पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर बात करेंगे।

वे पता लगाएंगे की टॉप 20 में आने से जालंधर किन कारणों की वजह से पीछे रह गया था। इन सभी कमियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। सबसे अहम एवं शहर की जरूरत सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की जाएगी। शहर में सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट तो लागू हो गया, लेकिन कंपनी को अभी तक प्लांट लगाने की जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट का ठेका लेने वाली जिंदल कंपनी ने कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट लगाना है। इसके लिए निगम प्रशासन ने कंपनी को जगह उपलब्ध करवानी थी, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। ज्योति ने कहा कि वे मेयर से शहर की सड़कों और खराब हो रहे सीवरेज सिस्टम को लेकर खास बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें