बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस की तरफ से किए प्रदर्शन में विधायक राजिंदर बेरी भी शामिल हुए। इसके बाद संविधान चौक पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
धरने के दौरान विधायक राजिंदर बेरी के सामने ही कांग्रेसी कार्यकर्त्ता हथियारों के साथ अपनी ताकत दिखाते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। इस बारे में अंगद दत्ता ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान गैंगस्टरों का डर था, इसलिए यूथ कांग्रेसी कार्यकर्त्ता हथियार ले आए।
वहीं, विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि कार्यकर्त्ता हथियारों के साथ शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान हथियार लेकर आना ठीक नहीं है। देश में महंगाई चरम पर है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।