फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कटड़ा से दिल्ली ट्रेन को वाया चंडीगढ़ चलाने की मांग

Mon, 01 Jul 2024 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के महत्वपूर्ण रेल मुद्दों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि अपने पत्र में खन्ना ने रेल मंत्री को बताया कि एक तरफ चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और दूसरी तरफ भारत की राजधानी दिल्ली है जो कि पंजाब और अन्य राज्यों के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन हैं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। खन्ना ने केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की कि कटड़ा-जम्मू-पठानकोट को चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए पहले से चल रही ट्रेन जोकि कटड़ा से दिल्ली के लिए चल रही है, को वाया चंडीगढ़ चलाया जाए जिससे दो राजधानियों को आपस में जोड़ा जा सकता है और पंजाब और इसके आसपास के राज्यों सहित विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी कटड़ा जाना आसान हो जाएगा। खन्ना ने रेल मंत्री को उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे होशियारपुर से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन वाया चंडीगढ़ और अमृतसर से मुंबई के लिए चलने वाली ट्रेन चंडीगढ़ से होकर आती है उसी प्रकार कटड़ा से दिल्ली ट्रेन को भी वाया चंडीगढ़ चलाकर लोगों को सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें