जालंधर। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पगड़ी पर टिप्पणी करने वाली आप नेत्री अनमोल गगन मान पर केस दर्ज करने की मांग उठने लगी है।
पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता अनमोल गगन मान पर केस दर्ज करने की मांग की है। अनमोल गगन पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पगड़ी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसकी एक वीडियो भी वायरल हुई है। कमिश्नरेट पुलिस ने शिकायत लेने के बाद कार्रवाई के लिए मानसा पुलिस को भेज दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनोद कुमार, दलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंदर सिंह मौजूद रहे।