फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पासपोर्ट लौटाने के बदले 3 हजार रुपये मांगे, हंगामा

Sun, 13 Sep 2026 05:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर में एक ट्रैवल एजेंसी के दफ्तर में पासपोर्ट वापस लेने को लेकर विवाद हो गया। लुधियाना निवासी संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि एजेंसी ने पासपोर्ट लौटाने के बदले तीन हजार रुपये की मांग की। इस हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने बताया कि उसने मलयेशिया में काम करने का परमिट लगवाने के लिए ट्रैवल एजेंसी को अपना पासपोर्ट दिया था। हालांकि, एजेंसी उसे पर्यटक वीजा पर भेजने की तैयारी कर रही थी। जब उसने अपना पासपोर्ट वापस मांगा, तो एजेंसी संचालकों ने कथित तौर पर तीन हजार रुपये मांगे। विवाद बढ़ने पर कार्यालय में हंगामा हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से एक मोबाइल उठा लिया गया। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। संदीप कुमार ने कहा, मैंने एजेंसी को कोई पैसा नहीं दिया था और केवल डील को लेकर बातचीत हुई थी लेकिन इसके बावजूद पासपोर्ट वापस नहीं किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। जांच अधिकारी सुच्चा सिंह ने बताया कि पासपोर्ट रोकने और मोबाइल उठाने, दोनों आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से थाने में पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें