फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर बर्बाद फसल का मुआवजा मांगा

विज्ञापन
मुक्तसर में प्रदर्शन करते आप नेता जगदीप सिंह काका बराड़ व किसान। संवाद - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
प्रदर्शन कर बर्बाद फसल का मुआवजा मांगा
विज्ञापन

मुक्तसर। आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष जगदीप सिंह काका बराड़ के नेतृत्व में गांव उदेकरन के किसानों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने भारी बारिश बर्बाद फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की। काका बराड़ ने कहा कि हर बार गांव उदेयकरन के निवासियों को बारिश के पानी की मार झेलनी पड़ती है। गांवों के छप्पड़ ओवरफ्लो होने लग गए हैं। पानी लोगों के घरों में पहुंच गया है। प्रशासनिक अधिकारी कोरोना महामारी के डर से दफ्तरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे भारी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। काका बराड़ व किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते समस्या का कोई हल न निकाला गया तो मजबूरी में उन्हें प्रदर्शन करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें