फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सभासद के पति की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
जालौन में डीसीएम की टक्कर के बाद वैगन आर का हाल। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जालौन। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा के निकट डीसीएम व वैगन आर की सीधी भिड़ंत में सभासद के पति की मौत हो गई। सभासद समेत दो बच्चे व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं डीसीएम चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी सराफा कारोबारी अभिषेक अग्रवाल (35), उनकी सभासद पत्नी प्रियंका अग्रवाल (32), पुत्र केशव (6), कान्हा (9), कार चालक जितेंद्र कुशवाहा (22) के साथ दो दिन पूर्व हरिद्वार में रिश्तेदार की सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार को वैगन आर कार से लौट रहे थे। दोपहर दो बजे जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा के पास डीसीएम की कार से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सभासद के पति सराफा कारोबारी अभिषेक अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई। सभासद प्रियंका अग्रवाल, पुत्र केशव व कान्हा समेत ड्राइवर जीतेंद्र कुशवाहा गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार से राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यूपी 100 पुलिस व राहगीरों ने घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया। हालत को गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया है। हादसे के बाद कुछ देर तक जालौन-औरैया मार्ग बाधित रहा। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को साइड में करवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि अभिषेक की कोंच में सराफ की दुकान है और पत्नी प्रियंका कोंच के वार्ड नंबर 21 की सभासद हैं।
 
निर्माणाधीन रोड पर भारी वाहनों की मनमानी
जालौन-औरैया रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। एक ओर की सड़क अभी भी निर्माणाधीन है, जबकि दूसरी ओर की रोड बन चुकी है। जिस कारण तैयार सड़क पर वाहन तेजी से चलते हैं, और बीच बीच में बने कट की मदद से भारी वाहन अपनी मनमानी से गलत दिशा में प्रवेश कर हादसों को अंजाम देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


इनसेट
बस से आ रहे रिश्तेदार हादसे के अंजान
सभासद प्रियंका अपने मामा उरई निवासी राजीव अग्रवाल की शादी की सालगिरह हरिद्वार से मनाकर परिवार के साथ लौट रही थी। उनकी कार आगे थी, पीछे बस में राजीव अग्रवाल स्वयं परिवार के साथ थे, लेकिन हादसे की जानकारी बस सवार रिश्तेदारों को नहीं हो सकी। वह जब अपने घरों को पहुंचे तब उन्हें वैगन आर के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला। ब्यूरो
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें