फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मुक्तसर से कैलिफोर्निया गए युवक की मौत

Fri, 01 Sep 2023 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। जिला मुक्तसर के गांव वादियां से कैलिफोर्निया गए युवक की मौत हो गई। बता दें कि घर के आर्थिक हालात को ठीक करने के लिए युवक काम के लिए मुक्तसर से अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव वादियां के सरपंच साहिब सिंह ने बताया कि गांव निवासी युवक गुरभेज सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने को लेकर करीब ग्यारह माह पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में गया था। वीरवार देर रात बारह बजे अमेरिका से गुरभेज सिंह के दोस्त का फोन आया कि उसे एकदम तेज दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। साहिब सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर गुरभेज सिंह ने अपनी बहनों व पारिवारिक सदस्यों से बात की थी और शीघ्र ही भारत आने की बात कही थी। उधर, युवक की मौत से परिजनों का विलाप कर बुरा हाल है। वहीं गुरभेज सिंह की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें