फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जंडवाला हनुवंता में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 05 Apr 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
उपमंडल के गांव जंडवाला हनुवंता में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने मृतका के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतका मंजू रानी के चाचा कृष्ण कुमार ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी भतीजी मंजू रानी पुत्री मोहन लाल का विवाह गांव जंडवाला हनुवंता निवासी विनोद कुमार के साथ हुआ था। उसके बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया। विनोद कुमार अकसर मंजू के साथ मारपीट करता रहता था। इसके बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं।

कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे उसे विनोद कुमार ने सूचना दी कि मंजू की तबियत खराब है। जब वे परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो मंजू की मौत हो चुकी थी। बाद में उसके परिजनों ने बताया कि मंजू ने घर में फांसी लगा ली। लेकिन उसके गले में फांसी के कोई निशान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद कुमार ने मंजू की हत्या कर दी और बाद में उसे छत से लटका दिया। पुलिस ने मृतका का शव सरकारी अस्पताल में पहुंचाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें