फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब किशोरी का गन्ने के खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। घर से गायब किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के कलइया नगला गांव निवासी विजय सिंह ने मंगलवार को सुबह लगभग 11:30 बजे सूचना दी कि उसकी बेटी आरती (16) की लाश गन्ने के खेत में मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय सिंह ने बताया कि वह उत्तराखंड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र रहते हैं। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उसकी पत्नी शीला तथा पुत्र अजय बाहर सो रहे थे। उसकी पुत्री आरती (16) अंदर कमरे ने सो रही थी। देर रात करीब दो बजे जब शीला की आंख खुली तो देखा की पुत्री आरती बिस्तर से गायब है, उसकी चप्पल बिस्तर के पास ही पड़ी है। शीला ने आरती को तलाशना शुरू कर दिया और मामले की जानकारी पड़ोस में रहने वाले देवर राजू को दी। राजू ने उसकी तलाश टांडा बस अड्डे के साथ-साथ मुरादाबाद रोडवेज पर जाकर की। उसकी पत्नी ने बेटी के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह गांव वापस आया और अपनी बेटी की तलाश शुरू कर दी। सुबह लगभग 11:30 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। उसने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी शगुन गौतम, एएसपी अरुण कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें