फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिलवां में मंड दरिया किनारे हाथ-पैर बंधा नग्न अवस्था में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिलवां पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर ढिलवां के साथ लगते मंड दरिया किनारे से करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। कत्ल करने से पहले मृतक के दोनों हाथ व दोनों पैर पीले परने के साथ बांधे हुए थे। कत्ल के बाद कातिलों ने मृतक का मुंह आग से जलाकर और कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में फेंक दिया। सूचना के आधार पर डीएसपी भुलत्थ, एसपी (डी) कपूरथला, एसएचओ ढिलवां समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसएचओ ढिलवां हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार साढ़े 3 बजे के करीब मंड दरिया के किनारे से राहगीरों ने सूचना दी कि एक युवक का नग्न अवस्था में शव पड़ा है। मृतक के दोनों हाथ व दोनों पैर पीले परने से बांधे हैं व कत्ल करने के बाद युवक का मुंह भी जला दिया गया है। सूचना मिलते ही एसपी (डी) कपूरथला मनप्रीत सिंह, डीएसपी भुलत्थ जतिंदरजीत सिंह तथा वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया और आसपास के गांवों को मृतक संबंधी सूचना भेजी है। शव को आगामी 72 घंटों के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें