फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जन्मदिन पार्टी के लिए मंगाए नूडल से निकला मरा हुआ चूहा, एक महिला बीमार

Sat, 26 Aug 2023 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

नवीन नूडल्स लेकर उस दुकानदार के पास पहुंचा तो पहले तो दुकानदार ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। जब युवक ने वीडियो दिखाई तो दुकानदार मान गया। दुकानदार ने कहा कि हो सकता है कि किसी गलती से चूहे का बच्चा आ गया हो।
विज्ञापन
Noodles - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के माडल टाऊन की एक दुकान में नूडल्स की प्लेट से मरा हुआ चूहा निकलने से हंगामा मच गया। लोग एकत्रित होकर दुकान पर गए और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। सारा मामला सेहत विभाग की जानकारी में ला दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वार-पलटवार: गवर्नर के आरोपों पर भगवंत मान की दो टूक- थोड़ा इंतजार कीजिए राज्यपाल साहब, हर बात का जवाब मिलेगा

मॉडल हाउस में माता रानी चौक के पास रहने वाले नवीन ने बताया कि उसके बड़े भाई का जन्मदिन था। उन्होंने केक काटने के बाद घर से नूडल्स का ऑर्डर दिया। जब नूडल्स प्लेटों में डाल कर खा रहे थे तो अचानक बीच में चूहे का बच्चा दिखाई दिया। तब तक उनकी भाभी ने कुछ नूडल्स खा लिए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि इसमें चूहा था तो उनकी सेहत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन नूडल्स लेकर उस दुकानदार के पास पहुंचा तो पहले तो दुकानदार ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। जब युवक ने वीडियो दिखाई तो दुकानदार मान गया। दुकानदार ने कहा कि हो सकता है कि किसी गलती से चूहे का बच्चा आ गया हो। इसके बाद दुकानदार ने मामले को शांत करने के लिए नवीन से कहा कि घर के लोग नूडल्स खाने से बीमार हुए हैं, उनके इलाज का सारा खर्च वह उठाने को तैयार है। मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें