फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: चौकी के पास मिला सिर कटा शव, परिजनों का आरोप-गांव के युवक ने कत्ल कर शव जलाने की कोशिश की

Sat, 27 Apr 2024 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी सोनू ने कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के थाना आदमपुर  के अधीन आती अलावपुर चौकी के पास दिन दहाड़े व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। पुलिस चौकी के सामने व्यक्ति का सिर कटा मिलने से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


बीते दिन सीएम के जालंधर में रोड शो के दौरान पुलिस अलर्ट पर थी। पुलिस ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूर है और गांव के सोनू नामक व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि उक्त आरोपी ने कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें