फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर पटवारी को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। जिला कलेक्टर-कम-डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने कुलदीप सिंह पटवारी हलका सराय जट्टां तहसील सुल्तानपुर लोधी को तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवाओं से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीसी के जारी आदेश के अनुसार पटवारी कुलदीप सिंह को सरकारी ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और गैरहाजिर रहने के आरोप में पंजाब पनिशमेंट एंड अपील रुल्स 1970 की धारा 4 के अधीन तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवाओं से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान संबंधित कर्मचारी का हेडर्क्वाटर भुलत्थ तहसील रखा गया है।
डीसी ने कहा कि सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की ओर से कर्तव्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि पटवारी कुलदीप सिंह की ओर से ड्यूटी में लापरवाही व गैरहाजिर रहने के कारण रोजाना के काम के अलावा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का कार्य भी प्रभावित हुआ है। जारी आदेशों के अनुसार एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को निलंबित किए कर्मचारी के पटवार निर्वाचन क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार अपने स्तर पर किसी अन्य पटवारी को देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें