फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में डीसी ने होम क्वारंटाइन मरीजों को सिलिंडर उपलब्ध कराने पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पर आक्सीजन सिलिंडर देने पर रोक लगा दी है। अगर किसी मरीज को इसकी जरूरत हो, तो उसे अस्पताल में भर्ती होना होगा। डीसी ने अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त आक्सीजन सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए यह आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीसी ने हर मरीज को अस्पताल में आक्सीजन बेड उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन व मेडिकल सुपरिटेडेंट की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

जिलाधीश थोरी ने कहा कि अब कोई भी सरकारी या प्राइवेट डॉक्टर किसी भी मरीज को घर पर आक्सीजन सिलिंडर रिकमेंड नहीं करेगा। अगर मरीज को आक्सीजन की जरूरत है, तो उसे उसी अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई वाले लेवल टू बेड की सुविधा दी जाएगी। अगर उनके पास जगह नहीं है, तो उस मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। कई मरीज होम क्वारंटाइन है और घरों में सिलिंडर लगा रखे हैं।
डीसी ने कहा अगर कोविड के बाद भी किसी मरीज को सिलिंडर दिया जाता है, तो इससे अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पर्याप्त सिलिंडर नहीं बचेंगे। इसी के चलते यह आदेश जारी करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें