मर्दानी लड़की कुसुम को एक लाख का चेक भेंट करते डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी। साथ में हैं लड़की के म?
- फोटो : JALANDHAR
शहर के दीनदयाल उपाध्याय नगर में घायल होने के बावजूद मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों से भिड़कर एक लुटेरे को काबू करने वाली 15 साल की मर्दानी कुसुम को डीसी घनश्याम थोरी ने वीरवार को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि कुसुम का नाम प्रशासन ने राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजा है। कुसुम ने अपने पिता साधु राम और माता राजकुमारी के साथ डीसी दफ्तर पहुंचकर इनाम राशि का चेक प्राप्त किया। डीसी ने कुसुम की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम का ब्रांड अंबेसडर बनाते हुए मस्कट भी जारी किया।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कुसुम ने पूरे जालंधर को अपनी बहादुरी से गौरवान्वित किया है। डीसी थोरी ने घोषणा कि कुसुम का पुलिस अफसर बनने का सपने पूरा करने के लिए वह हरसंभव मदद देंगे। इसके लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे, क्योंकि कुसुम की बहादुरी लड़कियों के लिए मिसाल है।