फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: डीसी ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया जागरूक

Sat, 24 May 2025 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। डीसी मोगा सागर सेतिया ने गांव बुध सिंह वाला के किसान नाैरंग सिंह के खेत में ट्रैक्टर चलाकर धान की सीधी बुवाई की शुरुआत की। इस दाैरान उन्होंने कहा कि धान की सीधी बुवाई से जहां धरती के पानी की बचत होगी, वहीं किसानों को धान की बिजाई के समय आने वाली मजदूरी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को धरती के गिरते जलस्तर को देखते हुए कम समय और कम पानी वाली फसलें जैसे नरमा, कपास, मक्का, मूंग को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान की सीधी बुवाई पर प्रति एकड़ 1500 की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी विभाग किसानों से सीधा संपर्क बनाए रखेगा और किसी भी समस्या के आने पर उसे प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में 190 एकड़ में नरमा की बिजाई की गई है। डीसी ने भरोसा दिलाया कि मंडीकरण की व्यवस्था भी सुचारू होगी और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसानों को नहरी पानी मुहैया करवाने और पाइप/खालों के निर्माण के लिए मनरेगा के तहत सहायता देने की बात भी कही।
विज्ञापन


किसान नौरंग सिंह ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से धान की सीधी बिजाई कर रहे हैं और पराली को जलाए बिना खेत में ही मिलाकर फसल उगाते हैं। उन्होंने कहा कि वे अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं और यदि कोई किसान भाई धान की सीधी बिजाई कराना चाहता है, तो वे अपनी मशीनों से मुफ्त में बिजाई करेंगे।

फोटो ...डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने गांव बुध सिंह वाला के किसान के खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें