फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दानिश और नंदिनी ने ताइक्वांडो में जीते स्वर्ण पदक

Fri, 30 Oct 2026 05:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
फोटो 01 गोल्ड जीतने वाली लड़कियों को समानित करते हुए जोगिंदर पाल। संवाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नरोट जैमल सिंह कस्बे की दानिश और नंदिनी ने खेडां वतन पंजाब दीयां के तहत ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीते हैं। कोच बाली के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। हलका भोआ के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने इन बेटियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दानिश और नंदिनी ने गोल्ड मेडल जीतकर जिला पठानकोट और पूरे पंजाब के लिए उपलब्धि हासिल की। वहीं हरमन, वैशाली और खेड़ा ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उत्साहित होकर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने उन्हें सम्मानित किया और हौसला बढ़ाया। जोगिंदर पाल ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। कोच बाली ने बताया कि अकादमी में सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्होंने जोगिंदर पाल का आभार व्यक्त किया। कोच बाली ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाला सम्मान और प्रोत्साहन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने खेलों में बेटियों को समान अवसर देने की जरूरत पर भी जोर दिया। मौके पर कैप्टन दलबीर सिंह, मास्टर अमरजीत सिंह, मिक्की ठाकुर, हैप्पी कुमार, सचिन कुमार, दविंदर कुमार, लवली कुमार और जॉनी कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें