फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन से करंट लगा, मजदूर की मौत

Fri, 24 Jun 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव कालेवाला में चारा कुतर रहे एक मजदूर की मशीन से करंट लगने से मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


रूप सिंह (67) निवासी कालेवाला जो गांव के ही गुरचरण सिंह के पास मजदूरी का काम करता था। बीते दिनों शाम को हुई बारिश के बाद वह घर में लगी हुई मशीन पर चारा कुतरने लगा। इस दौरान उसने जैसे ही मशीन को हाथ लगाया तो उसमें करंट आ गया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालिक कुछ समय के बाद वहां पहुंचा तो उसने देखा कि रूप सिंह मशीन के पास पड़ा था।
विज्ञापन


उसने मशीन का प्लग निकालकर रूप सिंह को देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने थाना सदर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें