फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के गलत मैसेज के कारण उमड़ी श्रमिकों की भीड़, जालंधर में सुबह छह बजे पठानकोट चौक पर जुटे प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ के लिए ट्रेन शाम को पांच बजे चलनी थी, लेकिन प्रशासन ने प्रवासी श्रमिकों को सुबह 6 बजे पहुंचने का मैसेज भेज दिया। सुबह 11 बजे कटिहार के लिए भी ट्रेन चलनी थी। हालात ये बन गये कि भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक सड़कों पर जमा हो गए। बाद में आजमगढ़ जाने वाले श्रमिकों को पता चला कि उनकी ट्रेन तो शाम को पांच बजे जानी है। लेकिन इस चक्कर में जहां सोशल डिस्टेंस मेंटेंन नहीं हुआ, वहीं अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से शनिवार की सुबह 11 बजे कटिहार, फिर शाम 5 बजे आजमगढ़ और रात 11 बजे फैजाबाद के लिए श्रमिक ट्रेनें चलीं। सुबह कटिहार जाने वाली ट्रेन के लिए यात्रियों को निर्धारित स्थानों पर सुबह 6 बजे तक आने के लिए कहा गया था मगर अधिकतर सुबह 4 बजे से ही गेट के बाहर खड़े होने शुरू हो गए थे। वहीं आजमगढ़ के लिए गलत मैसेज आने के कारण सैकड़ों श्रमिक जमा हो गए। श्रमिकों की भारी भीड़ में शारीरिक दूरी के सभी नियम टूटते रहे। पठानकोट चौक के पास स्थित बल्ले-बल्ले फार्म हाउस नकोदर रोड में पड़ते खालसा स्कूल के ग्राउंड में श्रमिकों की जांच के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां पर सुबह 4-5 बजे ही प्रवासी श्रमिकों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है।

आजमगढ़ जाने के लिए जालंधर के बल्ले बल्ले पैलेस में एकत्रित मजदूर। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की ज?- फोटो : JALANDHAR

Next
AU ऐप में पढ़ें