फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के होटल में मिला महिला का शव: जम्मू से नौकरी की तलाश में आई थी जालंधर, फंदे से लटका मिली लाश

Fri, 23 Oct 2026 01:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

होटल ओवल हट में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय कर्मचारी शहनाज भट्टी का शव पंखे से लटका मिला। जम्मू की रहने वाली शहनाज ने 20-25 दिन पहले नौकरी शुरू की थी। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के होटल ओवल हट में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल में काम करने वाली 27 वर्षीय महिला कर्मचारी शहनाज भट्टी का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका जम्मू की रहने वाली थी और उसने करीब 20 से 25 दिन पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह होटल के सफाई कर्मचारी ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना रिसेप्शन पर दी। इसके बाद होटल प्रबंधन की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना नंबर-7 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और फिंगरप्रिंट एकत्र किए। शव को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

थाना नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर ने बताया कि मृतका की पहचान शहनाज भट्टी के रूप में हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवती ने होटल में कोई कमरा बुक नहीं कराया था, बल्कि वह वहां कर्मचारी के तौर पर काम करती थी। घटनास्थल से कई डायरियां मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस परिवार को भी सूचना दे रही है। पुलिस होटल के कर्मचारियों और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें