फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, कार के शीशे तोड़कर आधे घंटे में निकाले बाहर

Wed, 06 Oct 2021 05:48 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।  स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे तोड़कर घायलों व मृतकों को कार से बाहर निकाला जसकरण सिंह रायल स्वीमिंग पूल का मालिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के गुरबंता सिंह मार्ग पर मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में मरने वालों की पहचान जसकरण सिंह व बांका के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे तोड़कर घायलों व मृतकों को कार से बाहर निकाला। जसकरण सिंह रायल स्वीमिंग पूल का मालिक बताया जा रहा है। वहीं बांका स्पोर्ट्स के सामान का कारोबारी था।

यह भी पढ़ें - पंजाब की बड़ी खबरें: घुसपैठ कर रहे पाक ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग और कच्चे रोडवेज कर्मियों ने वापस ली हड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जो दो लोग घायल हुए हैं, उनकी पहचान सुनील और राजकुमार के रूप में हुई है। थाना नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह कार देर रात काफी तेज रफ्तार में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें