फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों को पीटा, दो पुलिस मुलाजिम सस्पेंड

Sun, 27 Mar 2016 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
भाइयों की ‌प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर की कमिश्नरेट पुलिस के दो मुलाजिमों ने रविवार को सूर्या एंकलेव में बीच सड़क पर दो भाइयों को डंडों से पीट डाला। जख्मी हुए शशि कुमार और उसके भाई सुमन कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। युवकों को पीटने की जानकारी जैसे ही बड़े अधिकारियों को मिली तो उन्होंने हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह और कांस्टेबल हनी राज को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों मुलाजिम सूर्या एंकलेव चौंकी में तैनात थे।
विज्ञापन


पीड़ित युवक शशि कुमार ने कहा कि वह गुरु नानकपुरा वेस्ट का रहने वाला है। वह अपने भाई सुमन कुमार को सूर्या एंकलेव में कार चलाना सिखा रहा था। तभी दो पुलिस मुलाजिमों ने आकर उन्हें रोक लिया। एक ने वर्दी पहन रखी थी और दूसरा सिविल में था। मुलाजिमों ने कागजात मांगें, जो कार में नहीं थी।

इसलिए वह मुलाजिमों से बोलकर अपने छोटे भाई को वहीं पर छोड़ कर घर से कागज लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि दोनों मुलाजिम छोटे भाई सुमन कुमार को डंडों से पीट रहे थे। उसने रोकना चाहा तो पुलिस मुलाजिमों ने उसे भी पीट लिया। शशि कुमार ने आरोप लगाया है कि दोनों मुलाजिम उनसे पैसे मांग रहे थे। एडीसीपी जालंधर-1 जे ऐलनचेजियन ने कहा कि दोनों मुलाजिम हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह और कांस्टेबल हनी राज को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई कर दी गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें