फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बांधकर फेंका, ट्रक और नकदी लूटी

Mon, 19 Mar 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फतेहपुर से कबरई (महोबा) गिट्टी लेने जा रहे ट्रक के चालक को बदमाशों ने पीटकर बेहोश कर दिया। उसका हाथ-पैर बांधकर मध्य प्रदेश की सरहद के नजदीक जंगल में फेंक दिया। चालक के 25 हजार रुपये, मोबाइल फोन और ट्रक लेकर फरार हो गए। कालिंजर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


घटना रविवार देर रात की है। ट्रक चालक चंद्रशेखर प्रजापति पुत्र इंद्रपाल निवासी ढकौली (फतेहपुर) ने कालिंजर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गिट्टी लेने कबरई जा रहा था। रविवार शाम करीब सात बजे उसने नउवा बाग (फतेहपुर) में ट्रक खड़ा किया और गुटखा खरीदने लगा। इसी दौरान वहां खड़े तीन लोग चित्रकूट जाने की बात कहकर ट्रक में सवार हो गए।

रास्ते में सिंधाव के पास ढाबे पर खाना खाया। यहां से चलने के बाद करीब 30 किमी आगे बांदा जिले की कुरसेजा पुलिस चौकी और सैमरी नाला के बीच तीनों ने ट्रक रुकवाकर लघु शंका की और वापस ट्रक पर चढ़ते ही उसे (चालक) दबोच लिया और पिछली सीट पर लाकर डाल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। हाथ-पैर बांधने के बाद बोतल में भरा कोई तरल पदार्थ जबरन पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


चालक के मुताबिक बदमाश ट्रक ले उड़े और कालिंजर थाना क्षेत्र के आगे सतना रोड पर सुकना नाला में पेड़ में उसे रस्सी से बांध दिया और उसके पास रखे 25 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनकर ट्रक समेत सतना की ओर भाग गए। तड़के करीब पांच बजे होश आने पर चालक ने अपने बंधन खोले और कालिंजर आया। ट्रक मालिक रामऔतार पांडेय (गाजीपुर, फतेहपुर) को सूचना दी। इस पर वह भी आ गए। कालिंजर थाना के दरोगा रामबाबू ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें