बस्ती नौ के गणेश नगर में शनिवार को एक तीन साल के बच्चे ने अपने पिता की
जान बचा ली। बच्चे ने खिड़की से जाकर फंदा लगा रहे पिता की जान बचाने में
मां का सहयोग किया। युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
गणेश
नगर में रहने वाले अभिषेक का पत्नी रीना के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े
के बाद अभिषेक गुस्से में कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया।
पत्नी ने जब खिड़की से देखा कि उसके पति ने फंदा लगा लिया है और दरवाजा
अंदर से लॉक है। तत्काल उसने अपने तीन साल के बेटे को खिड़की से कमरे में
धकेल दिया। बच्चे ने कमरे की जाकर कुंडी खोल दी। पत्नी ने अंदर जाकर पति को
पांव से पकड़कर ऊपर उठा दिया और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर पहुंचे
पड़ोसियोें अभिषेक को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गए। सिविल अस्पताल
में रीना ने बताया कि मामूली सी बात पर शनिवार को कहासुनी हुई थी। इस उसके
पति ने गुस्सा कर लिया और खुदकुशी की कोशिश की। घर में फुटबाल की सिलाई
करने वाले अभिषेक ने काफी समय बाद होश में आने के बाद कहा कि उसकी पत्नी
रीना की जुबान बेलगाम है, जिससे वह काफी परेशान रहता है।