फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को थर्ड डिग्री देने वाले चौकी इंचार्ज पर केस

Sun, 28 Jun 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के फोकल प्वाइंट की चौकी में दो दिन पहले पांच युवकों को बेवजह थर्ड डिग्री देने के आरोप में चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह के खिलाफ थाना आठ में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज पर युवकों को पेशाब पिलाने के भी आरोप लगे थे। आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित हनी के बयान पर केस दर्ज किया है। हनी नेे पुलिस को बताया कि दो दिन पहले पुलिस चोरी का आरोप लगाकर उसे और चार युवकों को चौकी में लाई थी।


उन्होंने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह ने पहले उन्हें पीटा, फिर पेशाब पिलाया और रिश्वत की मांगी। उसने पैसे जमा किए तो उसे छोड़ दिया गया, वहीं बाकी युवकों को पकड़े रखा। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा और अशोक सरीन ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर से की। इसके बाद मामले की जांच की गई। थाना आठ के एसएचओ बिमलकांत ने कहा कि आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें