फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के मैनेजर से 1.79 लाख छीने

Tue, 24 Jan 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
1.79 लाख छीने
विज्ञापन
स्थानीय मचाकी खुर्द रोड़ पर चार अज्ञात युवकों द्वारा एलपीजी गैस एजेंसी के मैनेजर से 1.79 लाख की नगदी और मोबाइल फोन छीने जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में आनंद गैस एजेंसी के मैनेजर और मोहल्ला खोखरां निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी का गोदाम मचाकी खुर्द रोड़ पर है। एक दिन पहले सोमवार देर शाम वह गोदाम में डिलीवरीमैन से गैस सिलेंडरों की उगाही लेने गया था।

वहां से एक लाख 78 हजार 700 रुपये की नगदी लेकर वापस आने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसे तीन चार अज्ञात युवकों ने घेर लिया। उससे नगदी समेत उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर डाली है। इस मामले में जांच का काम एएसआई गुरजंट सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें