फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हलवाई को धमकी: लॉरेंस के गुर्गे हैरी ने मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, पांच बार किए धमकी भरे काॅल

Tue, 16 Dec 2025 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

लोहियां के रहने वाले 55 साल के हलवाई ने बताया कि वह व्यापार मंडल का प्रधान है। उन्हें और उनके भाई को धमकी भरे काॅल करके पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले लॉरेंस के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने लोहियां खास के हलवाई और उसकी फैमिली को जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। आरोप है कि हैरी ने पांच बार धमकी भरे कॉल किए। थाना लोहियां में मामला दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन


लोहियां के रहने वाले 55 साल के हलवाई ने बताया कि वह व्यापार मंडल का प्रधान है। 30 नवंबर को उनके मोबाइल पर दोपहर 2:19 बजे वॉट्सएप कॉल आई। कॉलर ने कहा हैलो! मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी.... यह सुनते ही मैंने कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया। पांच दिसंबर को मेरे बड़े भाई को उसी नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा-मैं हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं। लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बोल रहा हूं। मुझे पांच करोड़ रुपये चाहिए नहीं तो तेरे परिवार को मरवा दूंगा। इसे सिर्फ धमकी नहीं समझना, मैं जो कहता हूं, कर के भी दिखाता हूं।

इसके बाद उसने फोन काट दिया। फिर भाई को वॉइस मैसेज भेजे। मैंने नंबर ब्लॉक में डाला था तो भाई को धमकाया। डर के कारण मैंने नंबर अन-ब्लॉक कर दिया। उसी दिन फिर मुझे कॉल आई। मुझे धमकी दी गई कि तुमने अगर मेरा फोन नहीं उठाया तो मुझे फोन उठवाना आता है। पांच करोड़ देने ही पड़ेंगे। वरना अंजाम देखा लेना। तेरे परिवार को मरवा दूंगा। 11 दिसंबर को उसने फिर कॉल की। बार-बार कॉल कर गैंगस्टर हैरी उससे पांच करोड़ रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें