फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेन-देन में जहरीली दवा निगली

Tue, 19 Apr 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव अटारी में मंगलवार सुबह रुपये के लेन-देन में एक व्यक्ति ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक गुरजीत सिंह (52) निवासी अटारी के बेटे महंगा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने गांव की ही कुलजीत कौर को रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपये वापस नहीं कर रही थी। मंगलवार  सुबह उसके पिता घर से रुपये मांगने के लिए गए थे, लेकिन उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया।

इसके बाद गुरजीत सिंह ने कुलजीत कौर के घर पर ही पड़ी जहरीली दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया। फरीदकोट में जाकर उसकी मौत हो गई। थाना सदर के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे महंगा सिंह के बयान पर कुलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें