फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रे करते एक की जान गई, दो पर केस

Fri, 10 Jul 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर (होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक माहिलपुर के गांव टूटोमजारा में एक व्यक्ति की खेतों में स्प्रे करते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम को ले जाते समय मृतक की जेब में से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन



इसके बाद थाना पुलिस चब्बेवाल ने मृतक के भाई के बयान पर गांव की ही एक महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने पहले कहा था कि रविंदर कुमार (45) निवासी टूटोमजारा खेतों में स्प्रे कर रहा था। दोपहर को जब उसके परिजन खेत में गए तो वह खेतों में ही चारपाई पर बेहोश पड़ा था। उसे नवांशहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना पुलिस चब्बेवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा था कि उससे गांव की एक महिला रिंकू सुनियारी पत्नी प्रदीप कुमार ने आठ लाख रुपये ले रखे थे। जब वह उससे पैसे की मांग करता था तो वह आनाकानी करती थी। अब वह महिला गांव के ही सुरजीत सिंह से मिलकर उसे परेशान करती थी। पैसा मांगने पर वह दोनों उसे धमकाते थे। इनसे तंग आकर ही वह मौत को गले लगा रहा है। थाना पुलिस चब्बेवाल ने सुसाइड नोट और मृतक के भाई रतन कुमार के बयान पर रिंकू सुनियारी और सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें