फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को बेकसूर बता करवाया डिस्चार्ज

Fri, 10 Jul 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर के दुकानदार निशान सिंह सुसाइड केस में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। एक ओर जहां मृतक निशान सिंह के परिवार वाले भाजपा नेता खुल्लर की गिरफ्तारी के लिए धरने लगाते रहे। वहीं पुलिस ने आरोपी कस्तूरी लाल और राकेश कुमार को केस से बेकसूर की रिपोर्ट फाइल कर डिस्चार्ज करवा दिया।
विज्ञापन



शास्त्री नगर के दुकानदार निशान सिंह सुसाइड केस में भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह फिर मामला गर्मा गया। निशान सिंह की पत्नी ने कई लोगों समेत शुक्रवार सुबह थाना बस्ती बावा खेल का घेराव कर दिया। साथ ही निशान सिंह की पत्नी सीमा ने पुलिस  अधिकारियों की ओर चूड़ियां फेंक दी।


इसके बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू, थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ सुखजीत सिंह, हरविंदर सिंह भल्ला समेत कई एसएचओ मौके पर पहुंचे। एसीपी संधू ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा नेता खुल्लर को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया। वहीं उनका तर्क था कि कोई सुसाइड नोट नहीं है, साथ ही दोनों का केस से कोई लेना देना नहीं है। इस पर कमिश्नर ऑफ पुलिस युरिंदर सिंह हेयर ने जांच के बाद दोनों को क्लीन चिट दे दी। अब इस केस में सिर्फ प्रदीप खुल्लर ही नामजद रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें