फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने का मामला : आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 12 Jan 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजीत एंकलेव में सोमवार रात को गाड़ी बैक करने पर हुए झगड़े में प्रॉपर्टी डीलर भाइयों अजय और सूरज को गोली मारने के आरोप में एजेंट जग्गी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को दोनों भाइयों का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 667 रणजीत एंकलेव में रहते अजय (50) प्रॉपर्टी डीलर हैं।

वह चचेरे भाई सूरज (28) और राजकुमार के साथ भीम नगर में छोले-भटूरे की रेहड़ी भी लगाते हैं। सूरज की पत्नी रीतू ने बताया कि वह गर्भवती है।

वह पति के साथ यश अस्पताल से रात आठ बजे चेकअप करवाकर पैदल लौट रही थी। घर के पास पहुंचने पर ट्रेवल एजेंट रूपिंदर सिंह जग्गी स्कोडा कार बैक कर रहा था।

जब कार उन पर चढ़ने लगी तो पति ने आवाज देकर कार चालक को रोका। रूपिंदर को ध्यान से कार चलाने के लिए कहा तो उसने गाली देकर रिवाल्वर निकाल ली।

वह अजय और राजकुमार को ले आई। गुस्से में आए रूपिंदर जग्गी ने गोलियां चला दी, जिससे एक-एक गोली अजय व सूरज को जा लगी। दोनों का इलाज जौहल अस्पताल से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तलाश में छापामारी तेज कर दी है। एसीपी कैंट मुकेश कुमार का कहना है कि आरोपी को काबू करने के लिए कई टीम वर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें