रिटायर्ड जेई जोगिंदर पाल फाइनेंसरों से तंग था। इसी परेशानी में उसने मालगाड़ी के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। आरोपियों में आप और कांग्रेस के नेता शामिल हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालंधर में एक रिटायर जेई जोगिंदर पाल ने कुछ फाइनेंसरों से तंग आकर मालगाड़ी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। थाना जीआरपी की पुलिस ने आरोपी आप नेता नीलकंठ जज, कांग्रेस नेता मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।