पुलिस ने स्कूल जा रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुराचार और दो महिलाओं को अगवा कर दुराचार की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किए हैं। जिले के एक गांव की निवासी पीड़ित नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 8 बजे स्कूल जा रही थी।
इस दौरान स्कूल गेट के बाहर आरोपियों ने उसे बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने उसे साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उसे ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी गुरध्यान सिंह और गुरदर्शन सिंह के खिलाफ केा दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा पुलिस ने एक विवाहिता और उसकी बहन को अगवा कर दुराचार की कोशिश करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह एक गांव में स्थित सेंटर में अपनी बहन के साथ पढ़ने जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी रास्ते से उन्हें अगवा कर एक खेत में ले गए।
वहां पर उन्होंने उनसे दुराचार की कोशिश की। उनकी ओर से विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वे जाते समय उनसे 5 हजार की नगदी छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने दो भाइयों हरदीप सिंह, बलजीत सिंह, शाखी और रणजीत सिंह के अलावा कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।