फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में पंजाबी युवक की गोली मार कर हत्या

Tue, 04 Aug 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीपींस (मनीला) के ओवेति शहर में जालंधर (पंजाब) के मोहल्ला जगतपुरा से पढ़ने गए 23 साल के जसमीत सिंह व और उसके पिता जसवंत सिंह के पास नौकरी करने वाले विदेशी मूल के जेम्स ने सोमवार को गोलियां मार कर हत्या कर दी। भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा व युवा भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की मृतक के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन



हरदीप कौर ने बताया की उनका बेटा जसमीत 2011 में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए अपने पिता जसवंत सिंह के पास ओवेति गया था। उसकी तीन साल की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी और चौथे साल की पढ़ाई कर रहा था। जसमीत के पिता जसवंत सिंह बीमार होने के कारण लंबे समय से कोमा में हैं। उनकी देखभाल भी जसमीत ही करता था। बेटे की हत्या ने उनका परिवार ही खत्म कर दिया है।


मृतक के दादा सरदार स्वर्ण सिंह की रो-रो कर बुरा हाल है। भारी संख्या में इलाका निवासी और रिश्तेदार जसमीत के घर पहुंचकर शोक जता रहे हैं। हरदीप कौर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज  से मांग की है कि भारत सरकार उसके बेटे का शव और कोमा में पड़े पति जसवंत सिंह को भारत लाने में मदद करे, क्योंकि अगर उनको वापस नहीं लाया गया तो उनकी भी मृत्यु हो जाएगी।
विज्ञापन



इस मौके पर पंजाब भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के कन्वीनर किशन लाल शर्मा व युवा भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने परिवार को विश्वास दिलाया की  वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करेंगे और जल्द ही उनके बेटे के शव व पति को जालंधर लाने के लिए सरकार से मदद की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में रहते विदेशियों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार वचनबद्ध है जिसका उदाहरण पिछले दिनों जालंधर में एक अफ्रीकन छात्र की हत्या के मामला है जिसमें भारत सरकार ने आठ युवको पर मुकदमा चलाकर सख्त सजा दी। दूसरी तरफ विदेशी सरकारें भारतवासियों पर विदेशों में हमलों को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठा रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस तरह के मामलों में सख्त रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें