फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइसर ग्रीन कंपनी का एमडी यूपी से गिरफ्तार

Mon, 16 May 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस ने पंजाब, गुजरात और अन्य प्रदेशों के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी मारने के आरोपी नाइसर ग्रीन के एमडी को उत्तर प्रदेश से काबू किया है। पुलिस ने सोमवार को एमडी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। दूसरी तरफ, जो लोग ठगी का शिकार हुए थे उन्होंने सोमवार को ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारे के पास धरना दिया और पुलिस से मांग की है कि उक्त ठग से उनका पैसा दिलवाया जाए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नाइसर ग्रीन कंपनी के एमडी पिपल सिंह के खिलाफ कई ठगी के मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं। पिपल ने कई लोगों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें प्लाट देने की बात कही थी लेकिन लोगों को प्लाट नहीं दिए और करोड़ों रुपये ठग लिए। पिपल सिंह पर पहले भी ठगी के चार केस दर्ज हैं जिस कारण पिपल फिरोजपुर से यूपी भाग गया था।

बताया जा रहा है कि पिपल ने यूपी ने काफी जमीन खरीदी हुई है। पिपल ने पंजाब व गुजरात के अलावा अन्य प्रदेशों के लोगों से ठगी मारी हुई है। इसके साथी पहले ही गिरफ्तार किए हुए हैं। पिपल ने फिरोजपुर शहर के जीरा गेट के पास नाइसर ग्रीन का कार्यालय बनाया हुआ था। एसपी (डी) का कहना है कि पिपल से लोगों का पैसा वसूला जाएगा। पुलिस रिमांड में सब कुछ पता चलेगा।
विज्ञापन


उधर, धरने पर बैठे तरसेम सिंह, दर्शन सिंह ने कहा कि पिपल ने उनसे लाखों रुपये लेकर उन्हें प्लाट तक नहीं दिया। पिपल के शिकार हुए सैंकड़ों लोग है। ये सभी आज फिरोजपुर में एकत्र हुए और धरना दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें