फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युवक का कत्ल, खेतों में मिली लाश

Mon, 10 Oct 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
शहर के अर्बन इस्टेट से कुछ दूरी पर खेतों में सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर सूए दागे गए थे। उसकी पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अर्बन इस्टेट निवासी वरुण अरोड़ा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


युवक के मामा राजीव नागपाल ने कहा कि वरुण की शादी तीन महीने पहले हुई थी। वह टाटा कंपनी में नौकरी करता था। रविवार रात को करीब दस बजे वरुण की किसी के साथ फोन पर बहस हुई थी। उसके बाद वह घर से एक्टिवा लेकर चला गया। उसने घरवालों से  कहा था कि वह सिगरेट लेने जा रहा है। जब देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन बंद था।

पुलिस ने सोमवार सुबह उसकी मौत की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शव के पास नलके की एक हत्थी भी पड़ी मिली है जिससे लगता है कि हत्यारे ने वरुण के पहले सिर में वार किया और बाद में सुई के साथ उसके शरीर को भेद डाला। सूचना के बाद डीसीपी हरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जालंधर कैंट के थाना प्रभारी सुखदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें