फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में ढूंढीं तीन लापता बच्चियां

Tue, 19 May 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेलते हुए तीन बच्चियां लापता हो गईं। जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों बच्चियों को ढूंढ निकाला है। एसपी-आई जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि विजय निवासी उच्चा धोड़ा की दो बेटियां पांच साल की जयश्री, दो वर्ष की नंदिनी और उसके साले की बेटी आठ साल की नेहा सोमवार को सरकारी एलीमेंटरी स्कूल से डेढ़ बजे घर आ रही थी।
विज्ञापन



इस दौरान तीनों रास्ते में ही खेलने लगी। शाम चार बजे तक जब बच्चियां घर नहीं पहुंची तो मां ने उनकी तलाश शुरू की। एसपी ने बताया कि रात नौ बजे परिजनों ने बच्चियों के गुम होने के बारे में बताया। इस पर तत्काल पुलिस ने 15 टीमें बनाकर बच्चियों की तलाश शुरू की।



थाना सिटी के एसएचओ अश्विनी कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने कपूरथला-जालंधर रोड स्थित गांव खोजेवाल के पास बच्चियों को जाते देखा और साथ लेकर आ गए। बच्चियों को माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। इस मौके पर डीएसपी ट्रेनी सुरभि मरवाहा, डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह, एसएचओ सिटी अश्विनी कुमार और ट्रैफिक इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें